Categories: Education

Lekhpal Kaise Bane? लेखपाल कैसे बनें। 

आज हम इस लेख में बताने जा रहे हैं , की Lekhpal Kaise Bane? लेखपाल किसे कहते हैं , लेखपाल के क्या कार्य हैं , लेखपाल के लिए क्या योग्यता है तथा लेखपाल की सैलरी कितनी होती है। यदि आप इन सभी प्रश्नो के उत्तर को जानना और समझना चाहते हैं , तो आपको हमारे साप्ताहिक पत्रिका टीम द्वारा लिखे गए इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। हर व्यक्ति अच्छी पढ़ाई करके अच्छी नौकरी पाना चाहता है। कोई डॉक्टर बनना चाहता है तो , कोई टीचर , वकील , आईपीएस , आईएएस , और कोई लेखपाल बनना चाहता है। कोई भी सरकारी या गैरसरकारी नौकरी हो कोई भी नौकरी बिना मेहनत के नहीं मिलती। आज कल हर क्षेत्र में प्रतियोगता है। लेखपाल बनने के लिए बहुत मेहनत से पढ़ाई करनी पड़ेगी।  जिस प्रकार हर क्षेत्र में प्रतियोगता है उसी प्रकार सरकारी नौकरी में भी है। लेखपाल बनना बहुत आसान भी नहीं है और बहुत मुश्किल भी नहीं है। यदि आप मेहनत करेंगे तो जरुर सरकारी नौकरी के रूप में राजस्व विभाग में एक लेखपाल के पद पर कार्य करेंगे।

Lekhpal Kaise Bane?

लेखपाल किसे कहते हैं ?

लेखपाल को पटवारी भी कहा जाता है। राजस्व विभाग के अंतर्गत  लेखपाल एक कर्मचारी के रुप में कार्य करता है। लेखपाल ग्रामीण क्षेत्र में एक सरकारी कर्मचारी के रुप में कार्य करता है। एक लेखपाल ग्रामीण क्षेत्र की जितनी भी भूमि होती है। सबका नाप – जोख का हिसाब अपने पास रखता है। लेखपाल को कई जगहों पर अगल – अलग नाम से जानते हैं। लेखपाल को पटवारी भी बोलते हैं।

लेखपाल बनने के लिए क्या Qualification होना चाहिए ?

  1. एक लेखपाल बनने के लिए सबसे पहले आपको 10th दसवीं की परीक्षा को पास करना होगा।
  2. बाद में 12th बारवीं की परीक्षा को पास करना होगा।
  3. जब आप बारवीं की परीक्षा पास कर लेंगे तो उसके बाद आप लेखपाल बनने की तैयारी कर सकते हैं।
  4. इन दो कक्षा की परीक्षा पास करने बाद आपको कंप्यूटर की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। आपको किसी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी [ NIELIT ] से मान्यता प्राप्त [ CCC ] सीसीसी [ कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स ] कोर्स  को करना होगा।

Read more: नर्स कैसे बने ? सारी जानकारी [ Nurse Kaise Bane In Hindi ]

लेखपाल बनने के लिए योग्यता

  1. लेखपाल या पटवारी बनने के लिए आपको 12th बारवीं की परीक्षा को पास करना होगा।
  2. और आपको कंप्यूटर कोर्स  [ ccc ] सीसीसी NIELIT के द्वारा या Diploma in computer कोर्स को करना होगा।
  3. लेखपाल बनने के लिए आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।
  4. लेखपाल बनने के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
  5. और जो आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी रहते हैं। उनको उम्र सीमा में  छूट दी जाती है।

लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न। [ Syllabus ]

  1. लेखपाल की लिखित परीक्षा में कुल 100 अंक का होता है।
  2. लेखपाल की परीक्षा में चार विषयों से प्रश्नों को पूछा जाता है। जैसे – समान्य हिंदी , गणित , सामान्य ज्ञान , और ग्राम समाज का विकास।
  3. सभी विषयों में से 25 -25 प्रश्नों को पूछा जाता है। कुल मिला कर 100 प्रश्न हो जाते हैं।
  4. इन सभी प्रश्नों को हल करने के लिए परीक्षा में 1 घंटा 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
  5. लेखपाल की भर्ती परीक्षा में negative marking नहीं होता है।
  6. सभी प्रश्न बारवीं स्तर के ही होते हैं।

लेखपाल बनने के लिए तैयारी कैसे करे ?

यदि आपको लेखपाल बनना है, तो आप 12th पास करने के बाद से ही तैयारी शुरु कर दे। यदि आप लेखपाल की परीक्षा को पास करना चाहते है, तो आपको तैयारी करने के लिए एक समय – सारणी को बना कर उसी के हिसाब से अपनी तैयारी करते रहे। परीक्षा के  पैटर्न को अच्छे से देखे सिलेबस को भी देख कर  अच्छे से अपनी तैयारी करते रहे। लेखपाल की परीक्षा में सामान्य ज्ञान , समान्य हिंदी , गणित गाँव ग्राम समाज और विकास से भी प्रश्न आते हैं इसलिए आपको सामान्य ज्ञान और गणित विषय पर अधिक ध्यान देना होगा। बहुत से छात्र गणित विषय कमजोर वजह से पास नहीं हो पाते ऐसा न हो आपके साथ इस लिए ध्यान से तैयारी करते रहे। समान्य हिंदी में पर्यायवाची , विलोम शब्दों में ध्यान दे। राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा शुरु किये गए योजनाओं के बारे में सारी जानकारी को भी तैयार कर ले। इतिहास ,भूगोल और संविधान आदि विषयों पर ध्यान दे। 

Lekhpal Kaise Bane? लेखपाल कैसे बनें।

Lekhpal Kise Kahte Hai? Lekhpal ke Liye Yogyata

लेखपाल बनने के लिए सबसे पहले बारवीं और दसवीं की परीक्षा को पास करना होगा। और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से [ सीसीसी ] कंप्यूटर कोर्स को करना होगा। बाद में आपको लेखपाल के भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। जब लेखपाल की भर्ती परीक्षा के लिए नॉटिफिकेशन आयेगा। तभी आपको आवेदन करना होगा। जब आप आप्लिकेशन फॉर्म भरेंगे तो , उसके बाद ही लिखित परीक्षा होगा। लिखित परीक्षा को अच्छे नंबर से पास करना होगा लेखपाल के परीक्षा में Written Exam के अंक के आधार पर मेरिट बनता है। लेखपाल की परीक्षा के लिए  मेरिट के आधार पर लेखपाल का चयन होता है।

लेखपाल का क्या कार्य होता है ?

  1. अब जानेंगे लेखपाल का क्या कार्य होता है। इनका काम राजस्व विभाग में भूमि से सम्बंधित होता है।
  2. लेखपाल का सबसे पहला कार्य भूमि का आवंटन करना है।
  3. लेखपाल का कार्य सबसे जरुरी कार्य होता है। सरकार के निर्देश पर कृषि गणना करना , और पशु गणना करना तथा सर्वेक्षण में भाग लेना।
  4. किसी भी क्षेत्र में सूखा , बाढ़ से जो भी नुकसान होता है। उसकी गणना करके सरकार को सभी डाटा को देना।
  5. अपने क्षेत्र के सभी लोगों को जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र ,निवास प्रमाण पत्र , बनवाने में आवेदकों का सहयोग करना।
  6. अपने क्षेत्र के विधवा  पेंशन, वृद्धा पेंशन ,विकलांग पेंशन और सड़क दुघर्टना बीमा दिलवाने में सहयोग करना।
  7. लेखपाल का कार्य होता है आपदा प्रबंधन अभियान में सम्मिलित होना।
  8. अपने क्षेत्र के राजस्व अभिलेखों का अपडेट करना।
  9. अपने क्षेत्र के राष्ट्रीय कार्य कर्मों में भाग लेना।

Also Read: Police Inspecter Kaise Bane

FAQ

लेखपाल में कितनी सैलरी होती है ?

लेखपाल व पटवारी की सैलरी महीने की 5200 रुपये से 20200 रुपये तक रहता है।

लेखपाल की ट्रेनिंग कितने दिन की होती है ?

लेखपाल की ट्रेनिंग 2 तक होती है। 

लेखपाल की नियुक्ति कौन करता है ?

लेखपाल की नियुक्ति जिलाधिकारी करते हैं। 

लेखपाल को इंग्लिश में क्या कहते हैं ?

लेखपाल को इंग्लिश में ल Ledger कहते हैं। 

लेखपाल और पटवारी में क्या अंतर है ?

इन दोनों शब्दों में कोई अंतर है। उत्तर प्रदेश में पटवारी को ही लेखपाल कह कर बुलाते हैं।

निष्कर्ष :

आज हमने इस लेख में Lekhpal Kaise Bane? लेखपाल कैसे बनें। के बारे में विस्तार से बताया है। यदि इस लेख को पढ़ कर आप सभी दोस्तों की जरा सी भी मदद हो , तो हमारे saptahikpatrika.com को जरुर फॉलो करें।

Saptahik Patrika

I love writing and suffering on Google. I am an professional blogger.

Recent Posts

How To Choose An Advanced Hair Growth Serum For Your Hair Type?

Standing in the haircare aisle at a department store, your eyes come across stunning bottles…

4 days ago

Affordable Vitamin C Serums under Rs. 600

Who says quality skincare means emptying your wallet? Thanks to Vitamin C, you can enjoy…

4 days ago

India Women vs Ireland Women: A Record-Breaking ODI Series in India

Series Overview In January 2025, the Ireland Women’s cricket crew visited India for his or…

2 weeks ago

India Women vs Sri Lanka Women: A Comprehensive Comparison of Cricketing Rivalry

Head-to-Head Overview India Women vs Sri Lanka Women have confronted off 33 instances in One-Day…

2 weeks ago

India Women vs South Africa Women – Full Match Analysis, Records, and Rivalry

Introduction: A Growing Rivalry in Women’s Cricket In the dynamic worldwide of women's cricket, India…

2 weeks ago

India Women vs West Indies Women – Full Match Analysis, Records & Timeline

India Women vs West Indies Women – A Thrilling Cricket Rivalry The India Women vs…

2 weeks ago

This website uses cookies.