Categories: Hindi blogs

ओट्स के फायदे और नुकसान Oats ke Fayde aur Nuksan in Hindi

आज कल के समय में हम सभी लोगों के पास समय कम रहने की वजह से हम सभी लोग सुबह का नाश्ता भी सही से नहीं कर पाते जिस वजह से हमारे शरीर में ऊर्जा की मात्रा कम रहती है और हमारे शरीर में पोषक तत्वों भी की कमी हो जाती है और हम सभी सही ढंग से कार्य नहीं कर पाते हैं। यदि आप एक पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ते के बारे में सोच रहे हैं, तो जिसे आप जल्दी से पका कर खा सकते हैं, तो ओट्स बहुत ही अच्छा विकल्प है। जिसका हम नाश्ता जल्दी से बना कर खा सकते हैं। ओट्स में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, और विटामिन -बी से भरपूर होता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत अधिक लाभदायक हैं। जिसका उपयोग हम सुबह के नाश्ते में कर सकते हैं। ओट्स हमारे शरीर को पोषण तो देता ही हैं और साथ ही साथ वह हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है। ओट्स हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने के साथ – साथ हमारे बालों, और त्वचा के लिए भी फायदे मंद है। आज हम इस लेख में ओट्स के फायदे और नुकसान Oats Ke Fayde Aur Nuksan in Hindi के बारे विस्तार से जानेंगे। यदि आप सभी लोगों को ओट्स के फायदे और नुकसान के बारे में जानना है, तो कृपया हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

Toggle

ओट्स क्या है?

ओट्स एक प्रकार की दलहन की फसल है। ओट्स का साइंटिफिक नाम कौन है एवेना सटाइवा है। हम ओट्स का उपयोग खाने के लिए करते हैं। ओट्स का ज्यादातर उपयोग लोग सुबह के नाश्ते में करते हैं। माना जाता है ओट्स की खेती की शुरुआत सबसे पहले स्कॉटलैंड में हुआ था। लेकिन आज के समय में हर देश में इसका उपयोग और ओट्स की खेती भी होने लगी है। स्कॉटलैंड में ओट्स का उपयोग प्रमुख भोजन के रूप में किया जाता है।

ओट्स के फायदे Oats Ke Fayde

ओट्स में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर और बालों तथा त्वचा के लिए बहुत ही अधिक लाभदायक है। इस लेख में हम सभी ओट्स के फायदे के बारे में विस्तार से जानेंगे।

मधुमेह के लिए ओट्स के फायदे

एक शोध से पता चला है की ओट्स में घुलनशील फाइवर का बहुत अच्छा स्रोत पाया जाता है। फाइवर में बीटा – ग्लूकॉन पाया जाता है। जो ग्लाइसेमिक प्रभाव को कम करते हैं। इन्सुलिन के प्रभाव को सक्रिय करने का काम करते हैं। जिससे रक्त में शुगर की मात्रा को संतुलित रखने में मदद मिलती है। इसलिए यह मधुमेह के रोगियों के फायदे मंद है।

वजन घटाने के लिए ओट्स के फायदे

यदि आप अपने प्रतिदिन के आहार में ओट्स का उपयोग करते हैं तो यह आपका वजन घटाने में भी मदद करता है। ओट्स में मौजूद बीटा ग्लूकोज भोजन को पचाने के साथ हमारे शरीर में ऊर्जा को भी बनाये रखता है और हमारे भूख लगने की शक्ति को भी कम करता है। जिससे हमे वजन कम करने में मदद मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या में ओट्स के फायदे

ओट्स का सेवन करने से कोलस्ट्रॉल की समस्या में भी राहत मिलती है। इसमें पाया जाने वाला फाइवर की वजह से यह कोलेस्ट्रॉल की समस्या  को कम करता है। और इसके साथ – साथ को ह्दय से सम्बन्धित बीमारियों को भी कम करता है।

उच्च रक्तचाप के लिए ओट्स के फायदे

प्रतिदिन ओट्स का सेवन करने से हमे उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। ओट्स उच्च रक्तचाप के समस्या को कम करता है। ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइवर उच्च रक्तचाप के मरीजों के सिस्टोलिक व डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करता है और उच्चरक्त चाप के खतरे को भी कम करता है।

कैंसर के लिए ओट्स के फायदे

ओट्स का उपयोग कैंसर जैसी बड़ी बीमारी की समस्या में भी मदद करता है। शोध में पाया गया है की यदि हम प्रतिदिन के आहार में ओट्स का सेवन करते हैं तो  ओट्स में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण कैंसर को बढ़ावा देने वाली कोशिकाओं को कम करता है तथा अच्छी कोशिकाओं को बनाए रखते हैं। इसलिए माना जाता है की ओट्स कैंसर जैसी बड़ी बीमारी में भी मदद करता है।

कब्ज के लिए ओट्स के फायदे

यदि आप ओट्स का सेवन करते है तो कब्ज की समस्या में भी मदद मिलती है। ओट्स में मौजूद फाइवर की मदद से भोजन को पचाकर मल के रुप में बाहर निकालने में मदद करता है। कभी – कभी पेट साफ न होने की वजह से लोग चिड़चिड़े हो जाते हैं पर यदि आप ओट्स का सेवन करेंगे तो ऐसी समस्या कम होगी। यह आपके आंत को मजबूत बनाता है। जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है।

इम्युनिटी के लिए ओट्स के फायदे

प्रतिदिन ओट्स के सेवन से हमारी बॉडी का इम्युनिटी सिस्टम बहुत अधिक मजबूत रहता है। ओट्स में बीटा – ग्लूकॉन पाया जाता है। यह ग्लाइसेमिक प्रभाव को कम करता है और इंसुलिन के प्रभाव को सक्रिय करने में सहायता करता है। ओट्स का सेवन करने से मैक्रोफेज तथा न्यूट्रोफिल को बढ़ावा मिलता है, जो बैक्टीरिया, वायरस, फंगस को दूर करने में मदद करता है। मैक्रोफेज तथा न्यूट्रोफिल ये दोनों श्वेत रक्त कोशिकाओं के प्रकार हैं।

तनाव को कम करने के लिए ओट्स के फायदे

ओट्स का सेवन करने से हमारा तनाव भी कम रहता है। ओट्स में विटामिन बी – 6 की मात्रा बहुत ही अच्छी पायी जाती है। विटामिन बी  के समूह के साथ फोलेट भी तनाव को कम करें में मदद करता है। ओट्स में पाए जाने वाले विटामिन बी – 6 और विटामिन बी – 12 को बहुत अधिक वरीयता दिया गया है। माना जाता है विटामिन बी – 6 और फोलेट तनाव के साथ – साथ हमारे शरीर स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए बहुत ही अधिक फायदे मंद है।

अच्छी नींद के लिए ओट्स के फायदे

ओट्स का सेवन करने से हमारी अच्छी नींद के लिए  भी मदद करता है। यदि हम ओट्स का सेवन करते है, तो यह सेरोटोनिन के स्तर में सुधार करता है।सेरोटोनिन एक तरह का केमिकल है जो हमारे मूड को अच्छा करके नींद को लगने में मदद करता है।

ऊर्जा को बढ़ाने के लिए ओट्स के फायदे

यदि हम प्रतिदिन ओट्स का सेवन करते है तो हमारे शरीर में ऊर्जा की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।ओट्स में  कई प्रकार के विटामिन तथा मिनरल्स और फाइवर मुख्य रूप से पाए जाते हैं, जो हमारी शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में सहायता करते हैं। यदि हम ओट्स का सेवन प्रतिदिन करें तो हमारे शरीर को अधिक समय तक थकान का अनुभव नहीं होता है।

हड्डियों के लिए ओट्स के फायदे

यदि हम ओट्स  का सेवन प्रतिदिन करते हैं। तो हमारी हड्डियों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि ओट्स  में कई प्रकार के विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्निशियम तथा सिलिकॉन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सहायता करते हैं। सिलिकॉन एक प्रकार का खनिज है। जो हड्डियों के निर्माण और उनको स्वस्थ्य बनाये रखने ले लिए जाना जाता है।

पाचन के लिए ओट्स के फायदे

प्रतिदिन फूड्स के उपयोग से हमारे शरीर में फाइबर की मात्रा अधिक होने लगता है। जिससे हमारी पाचन की क्रिया बहुत अच्छी हो जाती है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं।  जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती जैसे ओट्स, जौ ,नट्स मटर और फल, सब्जियां भी इसमें शामिल है। शरीर में जब फाइबर की मात्रा अधिक होता है। तो वह भोजन को मल के रूप में बाहर निकालने में मदद करता है।

त्वचा के लिए ओट्स के फायदे

जिस प्रकार ओट्स हमारे बीमारियों के लिए फायदेमंद है। उसी प्रकार ओट्स हमारे त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। आये जाने किस प्रकार से हमने नीचे ओट्स के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताया है।

त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए ओट्स का इस्तेमाल

त्वचा के मॉइस्चराइज के लिए ओट्स को एक वैज्ञानिक रिसर्च से पता चला है की ओट्स के पाउडर को त्वचा के मॉइस्चराइज के लिए उपयोग कर सकते हैं। ओट्स के ही पाउडर से बनाया गया लोशन त्वचा के मॉइस्चराइज के लिए के लिए काम करता है। यह त्वचा को 24 घण्टे के लिए मॉइस्चराइज करता है। लेकिन इस विषय के लिए और भी अधिक वैज्ञानिक रिसर्च की जरुरत है।

सामग्री

  • 2 चम्मच ओट्स
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच शहद

लगाने का तरीका

  1. ओट्स के पाउडर में नींबू के रस तथा शहद को मिला ले और एक पेस्ट बना ले।
  2. अब उस पेस्ट को अपने फेस पर लगा कर कुछ देर के लिए रहने दे।
  3. कुछ देर बाद गर्म पानी से अपने फेस को धूल ले।

मुहासों को ठीक करने के लिए ओट्स का इस्तेमाल

मुहासों को ठीक करने के लिए भी ओट्स लाभदायक हैं। ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट तथा एंटी – इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट तथा एंटी – इंफ्लेमेटरी ये दोनों त्वचा के लिए बहुत ही अधिक लाभदायक माने जाते हैं। इसलिए यह मुहासों को ठीक करने के लिए भी फायदेमंद है।

सामग्री

  • 2 चम्मच ओट्स
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • पानी

लगाने का तरीका

  1. ओट्स को पीस के पाउडर बना ले फिर उस में 1 चम्मच सोडा तथा पानी को मिला कर एक पेस्ट बना लेंगे।
  2. अब बनाये हुए उस पेस्ट को अपने फेस पर लगा लेंगे अब इस पेस्ट को अपने फेस पर 10 मिनट के लिए रहने देंगे।
  3. सूखने के बाद ठन्डे पानी से धो लेंगे।

सुखी त्वचा और खुजली के इलाज के लिए ओट्स का इस्तेमाल

ओट्स सुखी त्वचा तथा खुजली के इलाज के लिए भी फायदेमंद है। ओट्स में एंटी – आक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी प्रभाव पाए जाते हैं। ये दोनों  एंटी – आक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी जो बैक्टीरिया को समाप्त करने का कार्य करते हैं। हमारी त्वचा पर बैक्टीरिया के कारण ही कई प्रकार के रोग हो जाते हैं।

सामग्री

  • आधा कप ओट्स
  • 1 अंडा
  • 1 चम्मच बादाम का तेल
  • 1 केला मैश किया हुआ
  • 1 चम्मच शहद

लगाने का तरीका

  • 1 अंडा, 1 चम्मच बदाम का तेल, 1 केला मैश किया हुआ और 1 चम्मच शहद को मिला कर एक पेस्ट बना लेंगे।
  • अब उस पेस्ट को चेहरे पर लगा लेंगे और 10 मिनट के लिए छोड़ देंगे।
  • उसके बाद गर्म पानी से धो लेंगे।

निखरी त्वचा के लिए ओट्स का इस्तेमाल

ओट्स के सेवन से हम त्वचा में मेलोनिन के असंतुलन को सही कर सकते हैं। मेलोनिन के असंतुलन को संतुलित करने के लिए विटामिन सी एक अच्छी भूमिका निभाता है और ओट्स में विटामिन सी की बहुत ही अच्छी मात्रा पायी जाती है। आप सभी जानते हैं, की विटामिन सी त्वचा को निखारने के लिए बहुत अच्छा माना जाता हैं। इसलिए ओट्स निखरी त्वचा के लिए फायदे मंद है।

सामग्री

  • 2 चम्मच ओट्स
  • 1 चम्मच शहद

लगाने का तरीका

  1. ओट्स को पीस कर एक पावडर बना लेंगे और अब उसमें 1 शहद को मिला कर पेस्ट बना लेंगे।
  2. अब इस पेस्ट को फेस पर लगा कर 10 मिनट के लिए छोड़ देंगे।
  3. फिर हलके गुनगुने पानी से धुल लेंगे।

क्लींजर के रूप में ओट्स का इस्तेमाल

ओट्स में पाए जाने वाले गुण एंटीआक्सीडेंट एंटी – इंफ्लेमेटरी के कारण ही यह त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज तथा क्लीन करने के काम करता हैं। इसलिए ओट्स एक अच्छा क्लींजर के रूप में फायदे मंद है।

सामग्री

  • 1 कप ओट्स
  • लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंद

लगाने का तरीका

  1. हम ओट्स को गुनगुने पानी में भिगा देंगे और फिर उसमे कुछ लैवेंडर की बूंदे डाल देंगे।
  2. अब इन दोनों को 15 – 30 मिनट के लिए भिगा रहने देंगे।
  3. अब उस पेस्ट को अपने फेस पर स्क्रब की तरह लगायेंगे जिससे फेस बिलकुल क्लीन हो जायेगा।

चिकेन पॉक्स के इलाज के लिए ओट्स का इस्तेमाल

एक शोध से पता चला है की ओट्स में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो चिकेन पॉक्स की समस्या में राहत देते हैं। इस लिए  चिकेन पॉक्स के इलाज के लिए ओट्स का इस्तेमाल किया जाता है।

सामग्री

  • 1 कप ओट्स
  • 1 कप बेकिंग सोडा

लगाने का तरीका

  1. नहाने के पानी में ओट्स पाउडर और बेकिंग सोडा को मिला लेंगे।
  2. उसके बाद उसी पानी से नहा लेंगे।
  3. नहाने के बाद सुखी तौली से पोंछ लेंगे।

बालों के लिए ओट्स के फायदे

जिस प्रकार त्वचा के लिए ओट्स के फायदे हैं। उसी पर प्रकार ओट्स के बालों के लिए भी फायदे हैं।

ओट्स बालों का झड़ना रोके

कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं। जिनमें सिलिकॉन एसिड पाया जाता है। जैसे – गेहूँ ,चावल, ओट्स में सिलिकॉन एसिड की मात्रा बहुत अधिक पाया जाता है। एक शोध से पता चला है की सिलिकॉन एसिड हमारे बालों के लिए बहुत ही लाभकारी है और ओट्स में अधिक मात्रा  सिलिकॉन पाया हैं। इसलिए ओट्स का सेवन करने से हमारे बालों को अधिक फायदे होते हैं।

सामग्री

  • 3 चम्मच ओट्स
  • 1 कप दूध
  • 1 चम्मच नारियल तेल
  • 1 चम्मच शहद

लगाने का तरीका

  1. 3 चम्मच ओट्स, 1कप दुध,1चम्मच नारियल तेल, और1 चम्मच शहद को अच्छे से मिला कर पेस्ट बना लेंगे।
  2. उसके बाद उस पेस्ट को बालों पर और बालों की जड़ों में लगा लेंगे।
  3. जब 30 मिनट हो जाये तो बालों को ठन्डे पानी से धो लेंगे।

ओट्स बालों में से रुसी को निकाले

ओट्स हमारे बालों की रूसी को भी दूर करता हैं। ओट्स में पाया जाने वाला विटामिन बी – 6 हमारे बालों में रूसी को कम करता हैं। यदि हम ओट्स का सेवन करे तो यह रुसी को हमारे बालों से हमेशा के लिए खत्म कर सकता हैं। इसलिए ओट्स रुसी को रोकने के लिए भी जाना जाता है और हमारे बालों के लिए भी फायदेमंद है।

सामग्री

  • 4 चम्मच ओट्स पाउडर
  • 2 चम्मच कंडीशनर

लगाने का  तरीका

  1. सबसे पहले हम 4 चम्मच ओट्स और 2 चम्मच कंडीशनर को मिला कर एक पेस्ट बना लेंगे।
  2. उसके बाद बालों में लगा लेंगे।
  3. कुछ देर बाद शैम्पू से बालों को धूल लेंगे।

ओट्स के नुकसान Oats Ke Nuksan

  • ओट्स को पकाते समय ध्यान दे यदि ओट्स अच्छी तरह नहीं पक पाएंगे तो उसको खाने के बाद आपका पेट भी खराब हो सकता है।
  • यदि आप ओट्स का सेवन बहुत ही अधिक करेंगे तो आपका आंत और पाचन तंत्र भी ख़राब हो सकता है। और ऐसा इसलिए क्यों की इसमें फाइवर की मात्रा बहुत ही अधिक पायी जाती है।
  • ओट्स का सेवन करने से कई लोगों में एलर्जी भी हो सकती है। क्यों की ओट्स में एवेनिन नामक प्रोटीन पाया जाता है और यह कई लोगों में यह एलर्जी का कारण भी बन सकता है।
  • ओट्स को गेहूँ तथा जौ के साथ ही उगाया जाता है। ओट्स में तो गुलेटिन की मात्रा पायी जाती है लेकिन ओट्स को गेहूँ तथा जौ के साथ ही उगाने की वजह से इसमें भी गुलेटिन होने के कुछ चांस बढ़ जाते हैं। यदि गुलेटिन युक्त ओट्स का सेवन करेंगे तो डायरिया, पीठ दर्द, जैसी समस्या हो सकती है।
  • यदि कम पोषक तत्व से युक्त ओट्स का सेवन करेंगे तो हमारे शरीर में कमजोरी आने लगेगी और नींद की भी समस्या होने लगेगी और नाख़ून भी कम बढ़ता है।
  • यदि हम ओट्स का सेवन अधिक करेंगे तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसान देह होगा क्यों की ओट्स में फैटिक एसिड पाया जाता है। जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक है।
  • डायबटीज के रोग से ग्रसित लोगों को शुगर युक्त ओट्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

यदि हम किस भी चीज का सेवन अधिक करेंगे तो वह हमारे लिए नुकसान देह हो सकता हैं। उसी प्रकार ओट्स का अधिक सेवन नुकसान कर सकता है। वैसे ओट्स से बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा यदि हम ओट्स को प्रतिदिन के आहार में सही मात्रा में सेवन करें।

FAQ

ओट्स कब खाना चाहिए?

हम ओट्स को कभी भी खा सकते हैं चाहे डिनर का समय हो या फिर सुबह का भोजन लेकिन अधिकतर लोग इसका सेवन सुबह में नाश्ते में करते हैं।

एक दिन में कितना ओट्स खाना चाहिए?

एक में हमे 30 – 40 ग्राम तक ओट्स का सेवन करना चाहिए। यदि हम सही मात्रा में ओट्स के सेवन करेंगे तो यह हमारे लिए फायदेमंद होगा।

ओट्स किस चीज से बनता है?

ओट्स एक प्रकार का अनाज है जो गेहूँ और जौ के फसल के साथ ही उग जाता है। बहुत लोग इसकी खेती करते हैं और किसी – किसी के खेत में तो यह अपने आप ही उग जाता है। जिसे गाँव की भाषा में जई बोलते हैं।

निष्कर्ष

आज हमने इस इस लेख में ओट्स के फायदे और नुकसान Oats Ke Fayde Aur Nuksan in Hindi ओट्स  के बारे में विस्तार से बताया है। ओट्स के सेवन से कई प्रकार की बीमारियों में लाभ मिलता हैं। और ओट्स के कुछ नुकसान भी हैं जो हमने इस लेख में बताया है यदि आपको ओट्स के फायदे और नुकसान के बारे जानना चाहते हैं। तो हमारे लेख को कृपया करके पूरा पढ़ें और हमारे saptahikpatrika.com को फ़ॉलो करें।

Read More: घमोरियां मिटाने के घरेलू नुस्खे I Home remedies to get rid of prickly Heat Rash

Aradhna Ji

Recent Posts

How To Choose An Advanced Hair Growth Serum For Your Hair Type?

Standing in the haircare aisle at a department store, your eyes come across stunning bottles…

4 days ago

Affordable Vitamin C Serums under Rs. 600

Who says quality skincare means emptying your wallet? Thanks to Vitamin C, you can enjoy…

4 days ago

India Women vs Ireland Women: A Record-Breaking ODI Series in India

Series Overview In January 2025, the Ireland Women’s cricket crew visited India for his or…

2 weeks ago

India Women vs Sri Lanka Women: A Comprehensive Comparison of Cricketing Rivalry

Head-to-Head Overview India Women vs Sri Lanka Women have confronted off 33 instances in One-Day…

2 weeks ago

India Women vs South Africa Women – Full Match Analysis, Records, and Rivalry

Introduction: A Growing Rivalry in Women’s Cricket In the dynamic worldwide of women's cricket, India…

2 weeks ago

India Women vs West Indies Women – Full Match Analysis, Records & Timeline

India Women vs West Indies Women – A Thrilling Cricket Rivalry The India Women vs…

2 weeks ago

This website uses cookies.