नेहा सिंह राठौर का जीवन परिचय
आज हम इस लेख में जिस व्यक्ति के जीवन के परिचय के बारे में विस्तार से जानेंगे उस व्यक्ति का नाम है। नेहा सिंह राठौर जो भोजपुरी की एक लोक गीत गायिका है। नेहा सिंह राठौर ने जब से अपना यह लोक गीत गाया ( यूपी में का बा ) तभी से लोग उनको और जानने लगे। और उस समय से लोग उनको जानने की कोशिश करने लगे। इस गीत के माध्यम से उनको कुछ लोगों से प्रशंसा मिली तो कुछ लोगों से विरोध मिला नेहा सिंह राठौर का विवादों में आने का सबसे बड़ा कारण है, उनका गाया हुआ लोक गीत जो भी वह लोकगीत गाती हैं। अक्सर विवादों में आ जाता है। हर कोई जानना चाहता है कि नेहा सिंह राठौर के गाना का विवादों में आने का क्या कारण है। तथा उनके बारे में सब कुछ विस्तार से लोग जानना चाहते हैं। आज हम इस लेख में नेहा सिंह राठौर का जीवन परिचय Wiki Bio, Birth, Age, Family, Education, Marriage, Husband, Career, Networth And More In Hindi के बारे में विस्तार से जानेंगे यदि आप नेहा सिंह राठौर के जीवन के परिचय के बारे में सब कुछ विस्तार से जानना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को आपको हम तक पढ़ना होगा ।
नाम | नेहा सिंह राठौड़ |
पूरा नाम | नेहा हिमांशु सिंह राठौड़ |
निकनेम | नेहा |
वर्तमान उम्र | 25 साल |
प्रोफेशन | लोक गायिका और यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर |
जन्म तिथि | 1997 |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म | हिंदू |
जाति | राजपूत, ठाकुर |
जन्म स्थान | बिहार |
जिला | कैमूर |
देश | भारत |
लंबाई | 5 फीट 6 इंच |
वजन | 54 किलो |
आंखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
स्कूल | प्राइमरी विद्यालय |
कॉलेज | कानपुर यूनिवर्सिटी |
शैक्षणिक योग्यता | ग्रैजुएट इन बीएससी |
कुल संपत्ति | 2 करोड़ |
नेहा सिंह राठौर को सबसे अधिक प्रसिद्ध तब मिली जब उन्होंने अपना लोकगीत गाया जो की अवधी भाषा में था। ( यूपी में का बा ) इस लोकगीत गाने के बाद नेहा सिंह राठौर का यह लोकगीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों ने उनके इस लोकगीत की सराहना की तो कई लोगों ने उनके इस लोकगीत का विरोध किया लेकिन नेहा सिंह राठौर हमेशा ही अपने सामाजिक मुद्दों पर बनाया और गाया लोकगीत को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। नेहा सिंह राठौर के कई ऐसे लोकगीत हैं। जिनके कारण व प्रसिद्ध है। लेकिन नेहा सिंह राठौर अपने अवधी लोकगीत ( यूपी में का बा ) उस वजह से सबसे अधिक प्रसिद्ध हुयी। इस लोकगीत गाने के बाद उनके यूट्यूब पर भी फॉलोअर्स बढ़ने लगे और फेसबुक ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स बढ़ने लगी और जिसके कारण से नेहा सिंह राठौर भोजपुरी प्रसिद्ध लोकगीत गायिका के रूप में जानी जाने लगी। आज उनके यूट्यूब चैनल पर 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है। कई लोगों ने उनके अवधी लोकगीत ( यूपी में का बा ) के लिए विरोध भी किया लेकिन नेहा सिंह राठौर का हमेशा ही उसके प्रति पॉजिटिव रिस्पांस रहा है।
नेहा सिंह राठौर का जन्म 1997 भारत देश के बिहार राज्य के कैमूर जिले में मौजूद जंदाहा गांव में हुआ था। नेहा सिंह राठौर पिछले 2 सालों से ही सोशल मीडिया पर वायरल है। नेहा सिंह राठौर हिंदू धर्म को मानती हैं और वह राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। वर्तमान में उनकी उम्र 25 साल के आसपास है।
नेहा सिंह राठौर के पिताजी का नाम रमेश सिंह है जो कि बिहार की एक फर्म में आर्किटेक्चर के तौर पर कार्य करते हैं। और उनकी माता एक ग्रहणी हैं। जिनका नाम चंपा देवी है। इनकी माताजी भी गाना गाने की शौकीन है। वह भी कभी-कभी गाना गा लेती हैं। नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की गई तो एक पोस्ट में बताया कि वह अपने माता जी के साथ भी गाना गाया करती हैं।
नेहा सिंह राठौर की प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत उनके गांव के ही प्राइमरी स्कूल से शुरू हो गई थी। नेहा सिंह राठौर के माता-पिता में उनको शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से उनका दाखिला वहीं उनके गांव की प्राथमिक स्कूल में ही करवा दी। वहाँ से उन्होंने 10वीं 12वीं की पढ़ाई पूरी की इसके बाद वह कानपुर आ गई और कानपुर की यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया वहां से उन्होंने बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की और बाद में वह एक लोग गीत गायिका बनी और लोकगीत गाने लगी।
नेहा सिंह राठौर की शादी 2022 में ही हो गई थी। उनके पति का नाम हिमांशु सिंह है। नेहा सिंह और हिमांशु सिंह की सवाई 2020 में 3 फरवरी के दिन हुआ था। नेहा तथा उनके पति हिमांशु सिंह की शादी लखनऊ में हुई थी। हिमांशु सिंह उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले हैं। हिमांशु सिंह के पिता जी का नाम श्रीकांत सिंह है। जो प्रयागराज में टाटा केमिकल फर्टिलाइजर में सेल्स ऑफिसर के पोस्ट पर थे। नेहा सिंह राठौर की पति हिमांशु सिंह 1 राइटर हैं। इन्होंने भी प्रयागराज यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है और उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई दिल्ली से की और दिल्ली में ही कई कोचिंग इंस्टिट्यूट में भी पढ़ाने का कार्य किया है।
नेहा सिंह राठौर ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 2018 में ही कर दी थी। नेहा सिंह राठौर ने बहुत ही कम समय में भोजपुरी दर्शकों के बीच अपना अलग ही पहचान बनाने में सफलता प्राप्त कर ली थी। नेहा सिंह राठौर का एक गाना बहुत ही प्रसिद्ध है। जिसका नाम है रोजगर ( देब का करबा नाटक ) है। नेहा सिंह राठौर ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पर एक लोकगीत बनाया था और इस लोकगीत की वजह से वह पब्लिक फिगर बन गई। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रयागराज यूनिवर्सिटी पर बनाए हुए लोकगीत को लोगों ने बहुत ही पसंद किया है। इसलिए वह सोशल मीडिया पर और भी ज्यादा शेयर किए जाने लगी और सोशल मीडिया पर एक भोजपुरी लोकगीत गायिका के रूप में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई।
नेहा सिंह राठौर का लोकगीत जितना ही प्रशंसा में रहा है। उससे कहीं अधिक विरोध में भी रहा लेकिन नेहा सिंह राठौर युवाओं में काफी प्रसिद्ध हुयी। नेहा यूपी तथा बिहार के युवाओं में काफी पसंद की जाने लगी नेहा सिंह राठौर के सोशल मीडिया अकाउंट यूट्यूब, टि्वटर, फेसबुक, पर लोग बहुत ही तेजी से बढ़ने लगे और वह अपने इन्हीं सामाजिक लोकगीतों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। नेहा सिंह राठौर का प्रत्येक लोकगीत सामाजिक मुद्दों पर ही बनाया जाता है। इसी वजह से वह हमेशा ही विवादों में आ जाता है। नेहा सिंह राठौर ने बेरोजगार युवाओं, मजदूरों के पक्ष में अनेक प्रकार के गीतों का निर्माण किया है। इसी वजह से वह वर्तमान समय में सोशल मीडिया की स्टार बन गई। नेहा सिंह राठौर जब भी कोई सामाजिक मुद्दों से जुड़ा हुआ लोकगीत गाती हैं। लोग उनके लोकगीत को सुनकर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर करते हैं और लोगों तक पहुंचाते हैं जिससे वह और भी प्रसिद्ध होती जा रही हैं।
करोना कॉल के दौरान नेहा सिंह राठौर ने एक लोकगीत गाया जो उत्तर प्रदेश के योगी सरकार पर व्यंग करते हुए गाया था। ( यूपी में का बा ) जिसके कारण वह विवादों में आ गयी। नेहा सिंह राठौर के लोकगीत सामाजिक व्यवस्था जैसे मुद्दों पर होता है। करोना काल के दौरान खराब व्यवस्था और हाथरस कांड जैसे गंभीर मुद्दों पर नेहा सिंह राठौर ने आवाज उठाई जिसके कारण उनका यह लोकगीत ( यूपी में का बा ) विवाद में आ गया।
नेहा सिंह राठौर के द्वारा गाया हुआ लोक गीत( यूपी में का बा पार्ट 2 )आते ही फिर से वह विवादों में आ गई क्योंकि इस लोकगीत में उन्होंने 2023 के फरवरी महीने में कानपुर में कुछ पुलिस अधिकारियों ने मकान खाली करने की कोशिश में ब्राह्मण समुदाय की मां बेटियों को जला दिया था और इसी की आलोचना करते हुए नेहा सिंह राठौर ने ( यूपी में का बा पार्ट 2 ) लोकगीत गाया। जिसके कारण विवादों में फिर से आ गई इसके बाद नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस के द्वारा नोटिस दिया गया और उनको 3 दिन का समय दिया गया। यूपी पुलिस के द्वारा उन पर आरोप लगाया गया कि वह तनाव फैलाने का कार्य कर रही हैं।
माना जाता है की नेहा सिंह राठौर की वर्तमान नेटवर्थ 1 करोड़ से लेकर कर 2 करोड़ तक की है। नेहा के इनकम का जरिया सोशल मीडिया तथा यूट्यूब हैं। नेहा सिंह राठौर अपने लाइफ स्टाइल को बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती हैं। नेहा अपने परिवार के साथ बहुत सुखमय जीवन व्यतीत कर रही हैं। बता दे की नेहा के पास वर्तमान समय में एक ब्रांडेड कर है।
नेहा सिंह राठौर का ससुराल उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में है। और उनका जन्म स्थान बिहार के कैमूर जिले में जदहा गांव में है।
नेहा सिंह राठौर उम्र 25 साल है।
नेहा सिंह राठौर की शादी 2022 में लखनऊ में हुआ था।
हमने आज इस लेख में नेहा सिंह राठौर का जीवन परिचय Wiki Bio, Birth, Age, Family, Education, Marriage, Husband, Career, Networth And More In Hindi को विस्तार से लिखा है यदि हमारे द्वारा नेहा सिंह राठौर के बारे में लिखी गई जानकारी आपको पसंद आये तो हमारे saptahikpatrika.com को जरुर की फॉलो करे और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें।
Facebook , Instagram, You tube Channel
When we think of oil and gold, it is natural to imagine filling up the…
Every year Apple drops a new iPhone and somehow manages to shake the entire tech…
Introduction Passing a forex prop firm evaluation is a major milestone for traders aiming to…
Standing in the haircare aisle at a department store, your eyes come across stunning bottles…
Who says quality skincare means emptying your wallet? Thanks to Vitamin C, you can enjoy…
Series Overview In January 2025, the Ireland Women’s cricket crew visited India for his or…
This website uses cookies.