Categories: Health

घमोरियां मिटाने के घरेलू नुस्खे I Home remedies to get rid of prickly Heat Rash 

जैसे ही  गर्मी के मौसम की शुरुआत होती है, तभी से लोग गर्मी से परेशान होने लगते हैं।  इस मौसम में बच्चों से ले कर बड़े व बूढ़े सभी लोग गर्मी की वजह होने वाली परेशानी घमौरी की समस्या से परेशान होने लगते हैं। जैसे – जैसे गर्मी अधिक बढ़ने लगती है वैसे – वैसे गर्मी में होने वाली समस्या भी बढ़ने लगती है। सभी लोगों के शरीर में गले पर पीठ तथा छाती पर छोटे – छोटे दाने निकलने लगते हैं। आज हम इस लेख में घमोरियां मिटाने के घरेलू नुस्खे के बारे विस्तार से बताएंगे और हम बताएंगे की घमौरी क्या होता है , उनके कारण तथा घरेलु उपचार जो हमारी दादी – नानी सदियों से करते आ रहे हैं।

घमौरी क्या है ? What is Heat Rash 

घमौरी एक प्रकार की स्किन सम्बन्धी समस्या है, जो कि इसकी शुरुआत गर्मी के मौसम में होता है। इस समस्या में स्किन पर छोटे – छोटे लाल रंग के दाने होने लगते हैं। यह दाने शरीर के इन हिस्सों पर अधिक होता है जैसे – गले पर , छाती के ऊपर के हिस्से तथा कमर ,स्तनों के नीचे वाले हिस्से पर अधिक होते हैं। यह समस्या होने की वजह है ,पसीने की ग्रंथियों में रुकावट। इसे मेडिकल की भाषा में मिलियारिया ( Miliaria ) कहते हैं और इसे हीट रैश , स्वेट रैश  के नाम से भी जाना जाता है।

घमोरियां होने के कारण Causes of Heat Rash

  • घमोरियां होने का पहला कारण गर्मी के साथ उमस भरी गर्मीं होना।
  • जब पसीने की ग्रंथियों में रुकावट होता है। यह रुकावट स्किन में मौजूद स्टेफिलोकोकस एपिडरमाइडिस नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। ये बैक्टीरिया स्किन के रोमछिद्रों को बंद कर  देते हैं। इस वजह से पसीना निकल नहीं पाता और दाने घमोरियों का रुप ले लेता है।
  • हम बहुत ऐसे दवाओं का सेवन भी करते हैं। जिस वजह से हमारे शरीर में अधिक पसीना होता है ,गर्मी अधिक लगती है और घमोरियां हो जाती है
  • टाइट और मोठे कपड़े पहने की वजह से भी घमोरिया हो जाती हैं।
  • जब हम अधिक शारीरिक गतिविधि करते हैं तो भी हमारे स्किन पर घमोरियां हो जाती हैं।

घमोरियां होने के लक्षण Symptoms of Heat Rash

  • जब शरीर पर फुंसी या छोटे – छोटे दाने दिखाई देने लगते हैं , तो समझ जाये ये घमोरियों के लक्षण हैं।
  • हमारे शरीर पर बहुत सारे दाने एक ही जगह पर हो जाते हैं। जिसे हाथ से छूने पर दरदरा महसूस होता है।
  • शरीर में जिस जगह पर घमोरियां हो जाता है ,वहाँ खुजली भी अधिक होने लगता है।
  • जब हमारे शरीर में पसीना होता है , हमे जलन और खुजली महसूस होने लगता है।

घमोरियां मिटाने के घरेलू नुस्खे I Home remedies to get rid of prickly Heat Rash

हमने  इस लेख में घमोरियां मिटाने के घरेलू नुस्खे के सभी लाभकारी नुस्खों के बारे में बिस्तार से बताया है। यह घरेलू नुस्खों में हमने ऐसे नुस्खों को बताया है , जो जरुर आपके घरों में मौजूद होगा , जिनका इस्तेमाल करके आप घमोरियों को कम कर सकते हैं।

1 . मुल्तानी मिट्टी का उपयोग

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग

जिस प्रकार मुल्तानी मिट्टी हमारे फेस और स्किन के लिए लाभकारी है। उसी प्रकार मुल्तानी मिट्टी घमोरियों के लिए भी लाभकारी होता है। मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करके आप घमोरियों को कम कर सकते हैं। माना जाता है की मुल्तानी मिट्टी में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। एंटीमाइक्रोबियल का प्रभाव फंगल , बैक्टीरिया तथा वायरस फैलने से रोकता है।

सामग्री 

  • दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले लेंगे
  • पानी की जितनी आवश्यकता होगी ।
  • एक कटोरी लेंगे

लगाने का तरीका 

  • एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और पानी को अच्छे से मिला लेंगे।
  • फिर उस पेस्ट को जिस जगह पर घमोरियां हो वहाँ पर लगा लेंगे।
  • 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धुल लेंगे।
  • हफ्ते में चार दिन इस नुस्खे का उपयोग कर सकते हैं।

2 . चंदन के पाउडर का उपयोग

benefits of chandala

हम चंदन के पाउडर में गुलाब जल को अच्छे से मिला कर पेस्ट बना कर घमोरियां जहाँ – जहाँ होगा वहाँ पर उस पेस्ट को अच्छे से लगा लेंगे , तो जरूर आपको राहत मिलेगा। चन्दन में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाया जाता है। जो घमोरियों के कारण बनने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।

सामग्री 

  • दो चम्मच चन्दन पाउडर ले लेंगे।
  • 4 चम्मच गुलाब ले लेंगे।
  • एक कटोरी ले लेंगे।

लगाने का तरीका 

  • एक कटोरी में गुलाब जल और चन्दन के पाउडर को अच्छे मिला कर एक पेस्ट बना लेंगे।
  • शरीर पर जिस जगह पर घमोरियां होंगे वहाँ पर उस पेस्ट को लगा लेंगे।
  • जब 10 से 15 मिनट हो जाये और पेस्ट सूख जाये तो ठंडे पानी से धुल लें।
  • पुरे सप्ताह में इसे दो से तीन दिन लगा सकते हैं।

3 . दही का उपयोग

घमोरियां मिटाने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही में भी एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं , जो की घमोरियां के बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं। इस लिए घमोरियां मिटाने के घरेलू नुस्खा में दही एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सामग्री 

  • अपने आवश्यकता के अनुसार दही की मात्रा
  • एक कटोरी

लगाने का तरीका 

  • सबसे पहले एक कटोरी में दही को निकाल लेंगे।
  • उसके बाद शरीर में घमोरियों के स्थान पर लगा लेंगे।
  • उसके बाद 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धुल लेंगे।
  • आप इस नुस्खे का दिन में एक बार जरुर उपयोग करें।

4 . बेकिंग सोडा का उपयोग

आप घमोरियों के इलाज के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा में भी एंटीबैक्टीरियल से भरा होता है। इसका पेस्ट बना कर लगाने से भी घमोरियां पर राहत मिलता है।

सामग्री 

  • दो चम्मच बेकिंग सोडा ले लेंगे
  • ठंडा पानी ले लेंगे।
  • एक मुलायम और साफ कपड़ा ले लेंगे।

लगाने का तरीका

  • बेकिंग सोडा और पानी को अच्छे से मिला कर एक पेस्ट बना लेंगे।
  • उसके बाद उस पेस्ट में साफ कपड़ा डुबोएंगे।
  • उस कपड़े को निचोड़ कर शरीर पर घमोरियों के स्थान पर लगाएंगे।
  • उसके बाद 10 मिनट तक उसे ऐसे की रहने देंगे।
  • फिर उसके बाद ठंडे पानी से धुल लेंगे।
  • इस नुस्खे का हफ्ते में तीन दिन उपयोग कर सकते हैं।

5 . ओट्स का उपयोग

ओट्स को घमोरियों के इलाज के लिए रामबाण  माना जाता है। शोध में पता चला है ,की घमोरियों के लिए सबसे आम इलाज में ओटमील बाथ शामिल है। यह हेर्बल ट्रीटमेंट के रूप में घमोरियों का इलाज करता है। यह इलाज एंटीमाइक्रोबियल और एंटी – प्रुरिटिक जैसा प्रभाव दिखाते हैं। यह स्किन में त्वचा को मॉइस्चराइज और सूदिंग करता है।

सामग्री 

  • 3 से 4 कप ओट्स ले लेंगे।
  • गुनगुना पानी ले लेंगे।
  • बाल्टी या बाथ टब ले लेंगे।

लगाने का तरीका 

  • पहले गुनगुने पानी में ओट्स को डाल देंगे।
  • उसके बाद उसे अच्छे से चला लेंगे।
  • 20 मिनट तक बाथ टब में बैठेंगे।
  • फिर नहाने के बाद तौलिए से पोंछ लेंगे।

6 . आलू का उपयोग

स्किन की समस्या में आलू का रस भी फायदे मंद है। आलू के रस में एंटी माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं। जो घमोरियां निकालने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। इसलिए आलू भी घमोरियों के लिए बहुत लाभकारी है।  

सामग्री 

  • एक आलू ले लेंगे।

लगाने का तरीका 

  • हम आलू को पतले – पतले स्लाइस में काट लेंगे।
  • फिर आलू को ठंडा होने के लिए फ्रीज में 10 मिनट के लिए रख देंगे।
  • उसके बाद फ्रीज में से निकाल कर शरीर के जिस हिस्से में घमोरियां होंगे वहाँ पर उसे लगा लेंगे।
  • इस नुस्खे को दिन में एक से दो बार कर सकते हैं।

7 . एलोवेरा का उपयोग

एलोवेरा का उपयोग

हम एलोवेरा का इस्तेमाल कई प्रकार की बीमारियों में करते हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल बाल ,त्वचा आदि समस्याओं को ठीक करने के लिए करते हैं। उसी प्रकार हम घमोरियों के लिए भी एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं ,जो घमोरियां पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं। आप सभी के घरों में एलोवेरा का पेड़ जरुर होगा। इस घरेलु नुस्खे को अपनाकर आप गर्मी के कारण होने वाली समस्या घमोरियों को ठीक कर सकते हैं।  

सामग्री 

  • एलोवेरा जेल

लगाने का तरीका 

  • एक कटोरी में एलोवेरा जेल को पत्ती से निकाल लेंगे।
  • अब शरीर में जिस – जिस जगह पर घमोरियां होगा , वहाँ पर इस एलोवेरा जेल को लगा लेंगे।
  • कुछ देर तक इसे ऐसे लगा रहने देंगे जब सूख जाये तो आप ठंडे पानी से नहा लेंगे।

8 . खीरा का उपयोग

खीरा में ठंडक प्रभाव बहुत ज्यादा पाया जाता है। खीरा घमोरियों के लिए रामबाण है ,आप खीरा का इस्तेमाल घमोरियों को ठीक करने के लिए  कर सकते हैं। खीरा इन घरेलु नुस्खों में बहुत ही लाभकारी है। खीरा दाने , खुजली ,जलन , आदि समस्याओं को कम करता है।

   सामग्री 

  • खीर
  • लगाने का तरीका
  • हम खीरे को  पतला – पतला काट लेंगे।
  • फिर खीरे को फ्रीज में कुछ देर के लिए रख देंगे।
  • जब ठंडा हो जाये तो खीरे की निकाल लेंगे।
  • शरीर में जिस जगह पर घमोरियां होगा वहाँ पर उस खीरे को लगा लेंगे।
  • खीरे को तब तक लगा रहने देंगे जब तक उसमें गर्माहट न आजाए।
  • इस घरेलु नुस्खे का उपयोग आप दिन में एक से दो बार में कर सकते हैं।

9 . आंवले का उपयोग

आंवले का उपयोग

शोध में यह पता चला है, की आंवले में एंटीमाइक्रोबियल यानि बैक्टीरिया रुकने वाला गुण पाया है। इसके कारण ही घमोरियों से होने वाले संक्रमण बढ़ नहीं पाते हैं। इस लिए आप इस घरेलु नुस्खे को अपना पर घमोरियों से राहत पा सकते हैं।

सामग्री 

  • 3 आंवला ले लेंगे।        

लगाने का तरीका 

  • हम आंवले को काट कर दो भाग में करके बर्तन में रख लेंगे।
  • एक बर्तन में पानी भर कर कटे हुए आंवले को पानी में डाल देंगे।
  • दूसरे दिन आंवले को उसी पानी में हाथों से मैश कर लेंगे।
  • उस पानी को किसी बर्तन में छान लेंगे।
  • अब उसमें शहद डाल देंगे थोड़ा सा।
  • आप इसे दिन में एक बार पी सकते हैं।

10 . नीम का उपयोग

नीम का उपयोग

घमौरियों के इलाज के लिए नीम बहुत ही लाभकारी है , घमौरियों पर शोध से पता चला है कि नीम में एण्टीमाइक्रोबियल गुण पाये जाते हैं। इसी गुण के कारण नीम घमौरियों के लिए लाभदायक होता है। इस घरेलु नुस्खे में हमने बताया है कि नीम की पत्ती को पीस कर कैसे लगाएं।

सामग्री 

  • अपनी आवश्यकता के अनुसार नीम की पत्ती ले लेंगे।
  • और पानी ले लेंगे।
  • लगाने का तरीका
  • सबसे पहले नीम की पत्ती को पीस लेंगे।
  • अब शरीर के जिस-जिस हिस्से में घमौरियां हुयी हों उन स्थानों पर पीसी हुयी लेप को लगाएं।
  • 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धूल लेंगे।
  • हम इस नुस्खे का उपयोग सप्ताह में एक से दो बार कर सकते हैं।

Read more:

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के घरेलु नुस्खे : Winter Skin Care Routine Home Remedies

Saptahik Patrika

I love writing and suffering on Google. I am an professional blogger.

Recent Posts

How To Choose An Advanced Hair Growth Serum For Your Hair Type?

Standing in the haircare aisle at a department store, your eyes come across stunning bottles…

4 days ago

Affordable Vitamin C Serums under Rs. 600

Who says quality skincare means emptying your wallet? Thanks to Vitamin C, you can enjoy…

4 days ago

India Women vs Ireland Women: A Record-Breaking ODI Series in India

Series Overview In January 2025, the Ireland Women’s cricket crew visited India for his or…

2 weeks ago

India Women vs Sri Lanka Women: A Comprehensive Comparison of Cricketing Rivalry

Head-to-Head Overview India Women vs Sri Lanka Women have confronted off 33 instances in One-Day…

2 weeks ago

India Women vs South Africa Women – Full Match Analysis, Records, and Rivalry

Introduction: A Growing Rivalry in Women’s Cricket In the dynamic worldwide of women's cricket, India…

2 weeks ago

India Women vs West Indies Women – Full Match Analysis, Records & Timeline

India Women vs West Indies Women – A Thrilling Cricket Rivalry The India Women vs…

2 weeks ago

This website uses cookies.