Shree Saini Career, Family Biography & More in Hindi
Shree Saini Biography in Hindi श्री सेनी जीवन परिचय।
साल 2021 का मिस वर्ल्ड का ताज पोलैंड की Karolina Bielawska के सिर सजा है, जबकि भारतीय मूल की श्री सेनी फर्स्ट रनर-अप रहीं | इस ब्यूटी पेजेंट में श्री सेनी और मनसा वाराणसी से बेहद उम्मीदें थीं |
मनसा वाराणसी, जहां भारत को रीप्रेजेंट कर रही थीं, वहीं श्री सेनी अमेरिका को रीप्रेजेंट कर रही थीं | श्री सेनी जहां मिस वर्ल्ड 2021 में जहां टॉप-6 में पहुंचने में कामयाब रहीं, वहीं मनसा वाराणसी टॉप-13 में पहुंचने के बाद बाहर हो गईं |
मिस वर्ल्ड 2021 पेजेंट का यह 70वां एडिशन था, जिसे Puerto Rico में ऑर्गनाइज किया गया | पहले मिस वर्ल्ड 2021 की घोषणा 17 दिसंबर 2021 को की जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस पेजेंट को तब स्थगित कर 16 मार्च 2022 के लिए शिफ्ट कर दिया गया था |
आइए जानते हैं कि श्री सेनी कौन हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड 2021 में पोलैंड की Karolina Bielawska को कड़ी टक्कर दी | श्री सेनी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जो दर्द सहा और जिन हादसों की शिकार हुईं, उसके बारे में जान दिल पसीज उठेगा |
श्री सेनी पंजाब के लुधियाना से हैं पर फिलहाल अमेरिका में रहती हैं | श्री सेनी जब 5 साल की थीं तो तभी उनका परिवार अमेरिका शिफ्ट हो गया था | श्री सेनी का जन्म लुधियाना के मेजर शिव देव सिंह नगर में हुआ था | रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्री सेनी ने पढ़ाई के साथ-साथ ही ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था | उन्होंने स्कूल के लेवल पर होने वाले कई कॉम्प्टिशन में हिस्सा लिया और अपना टैलेंट दिखाया |
श्री सेनी कमाल की डांसर भी हैं | रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचपन में श्री सेनी की हार्टबीट बेहद कम थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने कहा था कि वह कभी डांस नहीं कर पाएंगी। बताया गया कि उनका हार्ट पूरी तरह से ब्लॉक है |
इसके लिए श्री सेनी की इमर्जेंसी सर्जरी की गई | मात्र 12 साल की उम्र में उन्हें पेसमेकर लगाया गया | श्री सेनी ने इस घटना और अपने कार ऐक्सिडेंट की घटना People.com को दिए इंटरव्यू में बताई |
Read Also:
Taylor Swift | Biography, Albums, Songs & More
श्री सेनी (Shree Saini) ने बताया था कि हार्ट सर्जरी के 10 साल बाद उनका गंभीर कार ऐक्सिडेंट हुआ | उनकी कार पूरी तरह से पलट गई थी और सिर कार की छत में कई बार जा टकराया | श्री सेनी चिल्लाने लगी थीं | उनका चेहरा बुरी तरह जल गया |
श्री सेनी ने जब शीशे में अपना चेहरा देखा तो वह सिहर उठी थीं। श्री सेनी की तुरंत सर्जरी की गई | महीनों तक इलाज चला | इस दौरान उन्होंने शीशे से भी दूरी बना ली | जब वह अस्पताल से घर लौट रही थीं तो डॉक्टरों ने सलाह दी कि वह घर पर ही रहें और अपने चेहरे को सूरज की रोशनी से बचाएं |
हर घंटे चेहरा धोने की सलाह दी गई | श्री सेनी ने बीते साल अक्टूबर में मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 का ताज जीता था | उन्हें मिस वर्ल्ड 1997 डायना हेडन ने ताज पहनाया था |
| Position | Country | Winner |
| 1st (Winner) | Poland | Karolina Bielawska |
| 2nd (1st Runner-up) | United States | Shree Saini |
| 3rd (2nd Runner-up) | Cote d’Ivoire | Olivia Yacé |
| 4th | Indonesia | Carla Yules |
| 5th | México | Karolina Vidales |
| 6th | Northern Ireland | Anna Leitch |
| 7th | Colombia | Andrea Aguilera |
| 8th | Czech Republic | Karolína Kopíncová |
| 9th | France | April Benayoum |
| 10th | India | Manasa Varanasi |
| 11th | Philippines | Tracy Perez |
| 12th | Somalia | Khadija Omar |
| 13th | Vietnam | Đỗ Thị Hà § |
Shree Saini का जन्म भारत में हुआ और उनकी परवरिश अमेरिका में हुई।
Shree Saini अमेरिका नागरिक हैं।
करोलिना बिलावस्का (Karolina Bielawska)
पोलैंड
मिस वर्ल्ड 2021 की प्रतियोगिता को प्यूर्तो रिको में आयोजित किया गया था |
Stylish Foot Mehndi Design – Complete Guide Mehndi has always been an important part of…
Office space interior designers in Bangalore are often contacted when teams start feeling that their…
25 December: History, Significance, and Global Importance 25 December is one of the maximum huge…
Total Century of Virat Kohli Virat Kohli, the modern-day cricket legend, is extensively regarded as…
Laptop Bag Deals – If you’re trying to find the first rate computer bag offers…
New Delhi: Justice Surya Kant has officially taken charge as the 53rd Chief Justice of…
This website uses cookies.