लखनऊ उत्तरप्रदेश राज्य की राजधानी है। लखनऊ गोमती नदी के किनारे बसा हुआ शहर है। लखनऊ शहर अपने खाश नजाकत और तहजीब के लिए जाना जाता है। लखनऊ को नवाबों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। लखनऊ में हर वर्ष लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। लखनऊ अपने खाश कड़ाई चिकन कड़ाई के लिए जाना जाता है। लखनऊ अपने साहित्य, संस्कृति और वास्तुकला के लिए बहुत ही अधिक प्रसिद्ध है। लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा और शहरी शहर के रुप में जाना जाता है। लखनऊ अपने इतिहास कालीन इमारतों के लिए भी जाना जाता है ,जो वर्तमान समय में पर्यटन का केंद्र बना हुआ है। यदि आप लखनऊ में घूमना चाहते है , तो आपको हमारे द्वारा लिखे गए लखनऊ में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह Top 10 Best Place To Visit In Lucknow लेख को अंत तक पढ़ें। आज हमने इस लेख में लखनऊ के 10 सबसे अच्छी जगह के बारे में सभी जानकारी को विस्तार से बताया है।
लखनऊ शहर को नवाबों का शहर के रुप में जाना जाता है। प्राचीन इतिहास के अनुसार भगवान राम के भाई लक्ष्मण ने गोमती नदी के किनारे लखनऊ शहर की नीव रखी। लखनऊ को लक्ष्मणपुर के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर को 18 वीं शताब्दी में मुगल शासन के दौरान देखा गया। लखनऊ शहर पारम्परिक अवध प्रदेश का एक प्रान्त था। यह प्रान्त दिल्ली सल्तनत के द्वारा शासन में था। जब लखनऊ शहर पर नवाबों का शासन था ,तो यह शहर भोजन , संगीत , कला , नृत्य , हस्तशिल्प आदि क्षेत्रों में विकसित हुआ। जब अँग्रेजों के भारत को अपने अधीन किया तो ईस्ट इंडिया कम्पनी ने लखनऊ शहर की बागडोर अपने हाथ में ले लिया। और 1947 के बाद जब देश आजाद हुआ तो , लखनऊ शहर को उत्तर प्रदेश की राजधानी बना दिया गया।
बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ शहर का सबसे बड़ा स्मारक है। बड़ा इमामबाड़ा स्मारक का नाम लखनऊ के नवाब के नाम पर रखा गया है। जिसका निर्माण भी उसी नवाब के द्वारा करवाया गया था। यह मुस्लिम समुदाय के लिए पूजा का एक महत्वपूर्ण स्थान बना हुआ है। बड़ा इमामबाड़ा में हर साल मुहर्रम में हजारों की भीड़ में नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ आते हैं।
लखनऊ का चिड़िया घर लगभग 72 एकड़ में बनाया गया है। लखनऊ का चिड़ियाघर लखनऊ शहर के बीच में बिल्कुल बना है। यह लखनऊ के रेलवे स्टेशन चारबाग से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर है। लखनऊ का चिड़ियाघर सिविल अस्पताल के पास , नरही , हजरतजंग ,लखनऊ , उत्तर प्रदेश 226001 में स्थित है। लखनऊ चिड़ियाघर का निर्माण विल्स के राजकुमार हिज रॉयल हाइनेस की यात्रा की याद में 1921 में करवाया। लखनऊ के चिड़ियाघर को वेल्स के राजकुमार के नाम से भी जाना जाता है। उसके बाद 4 जून 2001 को इसका नाम बदल कर लखनऊ प्राणी उद्यान कर दिया गया। उसके बाद पूर्वमुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के द्वारा 2015 में इसका नाम बदल कर नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान कर दिया गया।
लखनऊ रेजीडेंसी ऐसी जगह है , जहाँ पर 1857 क्रांति के दौरान कई अंग्रेजों ने वह शरण लिया था। अब यह किला खंडर हो गया है। वहाँ के कब्रिस्तान में सैकड़ों अंग्रेजों के कब्र है। जो क्रांतिकारियों के दौरान घेरा बंदी करने पर मारे गए थे। अब यह स्थान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित है।
लखनऊ का हजरतगंज मार्केट घूमने तथा खरीदारी करने का प्रमुख क्षेत्र है। लखनऊ का हजरतगंज का अपना ही एक इतिहास है। हजरतगंज में पहले से बहुत ही ज्यादा बदलाव आया है। अब यह लखनऊ के केंद्रीय शॉपिंग आर्केड के रुप में काम करता है।
लखनऊ का लूलू मॉल सुल्तानपुर रोड के पास शहीद पथ के बगल में स्थित है। जिसका निर्माण हजार करोड़ की लागत से हुआ है। और अब यह भारत का सबसे बड़ा मॉल बन गया है। यह मॉल लखनऊ में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। लुलु मॉल को बहुत से लोग देखने और खरीददारी करने के लिए जाते हैं। इस मॉल में 50 हजार लोग एक साथ खरीदारी कर सकते हैं। लुलु मॉल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।
लखनऊ में घूमने की सबसे अच्छी जहगों में से अम्बेडकर पार्क एक है। अम्बेडकर पार्क को बेहतरीन आर्किटेक्चर से बनाया गया है। अम्बेडकर पार्क का निर्माण उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने मायावती के द्वारा 2008 में करवाया गया है। लखनऊ अम्बेडकर पार्क में सैकड़ों हाथियों की प्रतिमाएं बनाई गयी हैं , जो देखने में बिल्कुल जीवित हाथी के जैसे प्रतीत होती हैं। अम्बेडकर पार्क में हर साल डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती को बहुत ही धूम – धाम से मनाया जाता है। यदि आप लखनऊ जाये तो अम्बेडकर पार्क को जरुर देखे। अम्बेडकर पार्क का निर्माण गुलाबी रंग के पत्थरों से करवाया गया है। यह पत्थर जब शाम होता है, तो बहुत ही सुंदर लगते हैं। शाम की हलकी रोशनी में इनकी खूबसूरती और बढ़ जाती है।
यदि आप लखनऊ घूमने आये तो , एक बार कैसरबाग पैलेस को देखने जरुर जाये। कैसरबाग पैलेस का निर्माण 1848 से 1850 ईसवी के मध्य वाजिद अली शाह के शासनकाल में करवाया गया। लखनऊ का कैसेरबाग लोकप्रिय स्मारक है। कैसरबाग पैलेस मुगल कालीन वास्तुकलाओं में से सबसे खूबसूरत है।
लखनऊ का मरीन ड्राइव नाम की एक सड़क है, जो मुंबई की मरीन के नाम पर रखा गया है। मरीन ड्राइव नाम की सड़क गोमती नदी के किनारे बनाया गया है। इस सड़क पर लोग साइकिलिंग , घूमने , सुबह और शाम के समय अधिक आते हैं। इस सड़क को उसी के लिए बनाया गया है। इस सड़क पर सबसे अधिक भीड़ युवा लोगों की होती है। मरीन ड्राइव सड़क हैंगऑउट स्थान के नाम से बहुत अधिक प्रसिद्ध है। कुछ लोग तो यहाँ आराम करने के लिए आते हैं।
लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क को एशिया का सबसे बड़ा पार्क माना जाता है। जनेश्वर मिश्र पार्क गोमती नगर में स्थित है। इस पार्क को समाजवादी पार्टी ने बनवाया था। जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण कार्य 6 अगस्त जो 2012 में शुरु हुआ था और यह पार्क बनकर तैयार हुआ 5 अगस्त 2014 को। इस पार्क में बना हुआ खूबसूरत झील जो की 40 एकड़ में है, यह झील पर्यटको बहुत ही अधिक अपनी ओर आकर्षित करता है। जनेश्वर मिश्र पार्क 375 एकड़ जमीन में बना हुआ है। इस पार्क को लंदन में बने पार्क हाइट पार्क से प्रेरित हो कर इस पार्क को बनाया गया है। यदि आप लखनऊ में घूमने की सबसे अच्छी जगह देख रहे है तो, यह जगह बहुत अधिक अच्छी जगह है। यहाँ जरुर आये।
लखनऊ का नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल पार्क बहुत ही बड़ा प्राणी उद्यान है। इस पार्क में लखनऊ के स्थानीय लोग भी घूमने आये है। यह पार्क पर्यटको के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर साल यह हजारों पर्यटक आते है। इस पार्क में बहुत प्रकार के जानवरों को रखा गया है।
लखनऊ में घूमने के लिए 3 से 4 चाहिए तभी आप पुरे लखनऊ को देख सकते हैं।
यूपी की सबसे मशहूर चीज वहाँ आगरा जिला में बना हुआ ताजमहल।
लखनऊ भी अन्य शहरों की तरह ही सुरक्षित है , तो आप आये और पूरा लखनऊ को जरुर देखे।
लखनऊ मेट्रों स्टेशन के पास हजरत जंग स्टेशन है
वयस्कों के लिए – 80 रुपये
3 से 12 साल के बच्चों के लिए – 40 रुपये
60 साल या उससे अधिक उम्र के लिए – 40 रुपये
विदेशी व्यक्तियों के लिए 400 रूपये प्रतिव्यक्ति
आज हमने इस लेख में लखनऊ में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह Top 10 Best Place To Visit In Lucknow के बारे सभी जानकारी को लिखा है। यदि हमारे saptahikpatrika.com के टीम के द्वारा लिखा गया लेख आपको पसंद आये तो कृपया करके हमारे saptahikpatrika.com को जरुर फॉलो करें।
Heart sicknesses are among the main reasons for demise internationally, making early detection critical. One…
If you’re questioning how to delete transaction history in Google Pay, you’re not by myself.…
Transferring records among iPhones has ended up less complicated than ever, way to Apple's consumer-pleasant…
In today's digital world, proposing a woman on chat has turned out to be commonplace…
Knowing how to write leave letter is an essential talent, whether or not you're a…
IT fonts shape how users perceive technology brands. TypeType offers professional typography solutions for modern…
This website uses cookies.