Weight Loss Tips in Hindi
आज कल बढ़ता मोटापा सबकी समस्या है। उसी प्रकार लड़कियों के लिए भी बढ़ाता मोटापा एक बहुत बड़ी समस्या है। यदि एक लड़की का वजन बढ़ने लगता है तो उसकी खूबसूरती में कमी होने लगता है ,और उसका आत्मविश्वास कम होने लगता है। मोटापे के कारण कई प्रकार की बीमारियाँ होने लगती है। जैसे – कोलस्ट्रॉल का बढ़ना, हाई ब्लडप्रेशर, लीवर के पास फैट जमा हो जाना आदि। लड़कियाँ अपना अधिकतर समय घर में ही गुजारती हैं , इस वजह से लड़को की अपेक्षा लड़कियों में वजन बढ़ने की समस्या ज्यादा रहती है। लड़कियों में वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे हमेशा घर में ही रहना घर के कार्यों को खुद से न करना और न ही किसी प्रकार की एक्सरसाइज करना। आज हम इस लेख में बताएंगे की लड़कियाँ घर पर रह कर भी अपने वजन पर कैसे कण्ट्रोल कर सकती हैं। वजन कम करने की सभी महत्वपूर्ण टिप्स के बारे में जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख Weight Loss Tips in Hindi for Girl at Home घर पर लड़कियों के लिए वजन घटाने के टिप्स हिंदी में को अंत तक पढ़े ।
बढ़ते वजन की समस्या के कारण लड़कियों का आत्मविश्वास कम होने लगता है। लड़कियाँ किसी भी कार्य को सही ढंग से नहीं कर पाती हैं। हमारे द्वारा लिखे गए नीचे Weight Loss Tips in Hindi for Girl at Home को अपनाकर अपने वजन को कम कर सकती हैं।
यदि लड़कियाँ अपना वजन कम करना चाहती हैं , तो उनकों रिफाइंड कार्ब्स का सेवन कम करना चाहिए। रिफाइंड कार्ब्स कई प्रकार के प्रोसेसिंग से गुजरता है। इसलिए उसमें फाइवर और सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है। रिफाइंड कार्ब्स शरीर में रक्त शर्करा को अधिक बड़ा देता हैं। इस लिए शरीर का वजन और पेट की चर्बी बढ़ने लगता है। और भूख भी बहुत अधिक लगता है। इस लिए यदि लड़कियाँ अपना वजन घर पर ही कम करना चाहती हैं , तो अपने खान – पान में थोड़ा बदलाव करना होगा। लड़कियों को रिफाइंड कार्ब्स जैसे – सफेद ब्रेड , सफेद चावल , पास्ता , पिज़्ज़ा , बर्गर आदि जो बाजार की सभी पैकिंग की चीजें बेकरी, कुकीज को बंद कर दें । इसके बजाय लड़कियाँ ब्रॉउन चावल , जौ , गेँहू से बने समाग्री का सेवन करें।
वजन कम करने के टिप्स में एक प्रभावी टिप्स है, शारीरिक गतिविधि या एक्सरसाइज। लड़कियाँ घर पर ही रह कर प्रतिदिन सुबह अपना मन पसंद एक्सरसाइज जरुर करें। लड़कियाँ डांस, और जो भी एक्सरसाइज को कर सकती हैं, उनको जरुर करें। एक्सरसाइज करने से आपके शरीर का जो फैट रहता है। वो जलने लगता है और धीरे – धीरे आपका वजन कम होने लगता है। लड़कियाँ शारीरिक गतिविधि में घर के सभी कार्यों को खुद से करें। यह जरुर कोशिश करें की जो भी कार्य रहे उनको करने के लिए मशीन का उपयोग न करें। उन सभी कार्यों को आप अपने हाथों से करें। यदि आपके पास समय है, तो आप साइकिलिंग, तैराकी, जॉगिंग भी करके लड़कियाँ अपना वजन कम कर सकती हैं।
लड़कियों को यदि वजन कम करना है , तो वह खाना खाने से पहले पानी को अधिक मात्रा में पिए। ऐसा करने से आप 30% कैलोरी का सेवन कम करते हैं आप। वजन को कम करने में पानी एक अहम भूमिका निभाता है। यदि आप पानी का सेवन अधिक मात्रा में करेंगे तो , आपका वजन जरुर कम होगा।
लड़कियाँ अपना वजन कम करने लिए एक खाना की डायरी बना सकती हैं। इस डायरी में अपने खाने की सभी सामग्री के बारे में लिख सकती है। यह लड़कियों का वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। इससे आप जान पाएंगी की आपने कितनी कैलोर का उपयोग किया। इससे आप कैलोरी को गिन सकती हैं।और दिन भर में आपने क्या खाया उस पर आप विचार कर सकती हैं। और आपको क्या नहीं खाना चाहिए उस पर और अच्छे से विचार कर सकती हैं। इस टिप्स का उपयोग करके लड़कियाँ अपना वजन अधिक समय तब कम किये रह सकती हैं।
लड़कियों को यदि अपना वजन कम करना तो हर रात आपको 7 घंटे जरुर सोना चाहिए। एक अध्ययन से पता चला है , यदि आप 7 घंटे नींद लेंगे तो आपका वजन जरुर कम होगा। लड़कियां अपना वजन कम करने के लिए नियमित नींद ले। जिस प्रकार एक्सरसाइज, व्यायाम और सही भोजन वजन कम करने के लिए महत्वपूर्ण है,उसी प्रकार नींद भी बहुत ही महत्वपूर्ण है। कई अध्ययनों से पता चला है। यदि आपकी नींद पूरी नहीं रहेगी तो नींद की कमी की वजह से शरीर के वजन में वृद्धि होने लगता है और घ्रेलिन हार्मोन का उच्च स्तर भूख को उत्तेजित करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसलिए यदि लड़कियों को वजन कम करना है, तो नियमित नींद ले।
यदि आप अधिक प्रोटीन का सेवन करेंगे तो आपकी भूख कम हो जाएगी और आपका पेट भरा हुआ लगेगा। लड़कियों को यदि अपना वजन कम करना है,तो अपने खाने में प्रोटीन को अधिक मात्रा में लेना चाहिए। आप अधिक प्रोटीन के लिए मांस, पोल्ट्री, समुद्री भोजन, अंडे, डेयरी और फलियां जैसे खाने की समाग्री को आपने भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाये। ऐसा माना जाता है यदि आपने वास्तव में भोजन में प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन करेंगे तो लड़कियों का वजन जरुर कम होगा।
शुगर की मात्रा अधिक लेने से कई प्रकार की बीमारियाँ होने लगती हैं जैसे – मधुमेह , ह्रदय रोग और साथ ही साथ वजन भी बढ़ने लगता है। लड़कियों को यदि अपना वजन कम करना है तो अपने भोजन में चीन की मात्रा को कम कर लें। कुछ ऐसे खाने वाले भोजन जिनमें चीन अधिक मात्रा में तो रहती ही है साथ में कैलोरी की भी बहुत अधिक मात्रा होती है। आप सभी को इन खाने वाले भोजन से दूर रहना चाहिए। यदि आप अधिक चीनी और अधिक कैलोरी वाले पदार्थो का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में विटामिन, खनिज, फाइवर, और प्रोटीन की कमी हो जायेगी और यह सब हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। वजन कम करने के लिए सोडा, कैंडी, फलों का रस और मिठाई आदि अधिक चीनी वाले पदार्थों से दूर रहना चाहिए। ऐसा करने से आपका वजन तेजी से कम होगा।
लड़कियों के लिए वजन कम करने के लिए अपने तनाव को भी कम करना चाहिए। अपने तनाव को कम करने के लिए आप एक्सरसाइज, व्यायाम, मेडिटेशन, करने के साथ संगीत सुन सकती हैं और योग के अभ्यास के साथ – साथ अपने दोस्तों और घर के सदस्यों के साथ रह कर बात – चीत करें। कई अध्ययनों से पता चला है, की वजन अधिक बढ़ने का कारण तनाव भी है। तनाव के कारण आप भोजन की मात्रा को अधिक कर सकते हैं। और इस वजह से आपका वजन अधिक हो सकता है। इस लिए कोशिश करें अपना तनाव हमेशा कम करने की कोशिश करें।
यदि लड़कियाँ घर पर ही वजन घटाने के इस टिप्स में अपने भोजन में फाइवर की मात्रा का अधिक सेवन करे, तो उनका वजन बहुत ही तेजी से घटना शुरु हो जायेगा। जब आप भोजन में फाइवर की मात्रा को अधिक लेते हैं, तो आपका पेट अधिक समय तक भरा हुआ लगता है। और आप भोजन कम करते हैं। यदि आप अपने दिनचर्या में कोई बदलाव किये बिना फाइवर का 14 ग्राम प्रतिदिन सेवन करते हैं तो आपके शरीर में 10%कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है। ऐसा करने से आपका वजन बहुत तेजी से घटने लगता है। फाइवर के सेवन के लिए आप फल, सब्जिया, फलियां, नट्स, बीज और साबुत अनाज को ले सकते हैं।
लड़कियों को वजन कम करने ले लिए फास्ट – फूड को नहीं खाना चाहिए। फास्ट – फूड की जगह यदि आप साधारण भोजन को लेंगे तो आपका वजन तेजी से कम होगा। ऐसा करने से आपका पेट भर जायेगा और आप कम कैलोरी ले पाएंगे। जैसा की आप सभी जानते हैं। यदि अधिक ऑयली भोज्य पदार्थों का सेवन करेंगे, तो आपका वजन बहुत अधिक तेजी से बढ़ेगा। इसलिए आप सभी को इन सब ऑयली खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए ।
यदि लड़कियां अपने नियमित भोजन के सारणी को बनाये रखते हैं , तो यह वजन कम करने में अधिक मदद कर सकता है। सुबह के समय यदि आप एक हेल्दी नाश्ता करेंगे जो प्रोटीन से भरा हुआ रहे तो आपको भूख कम लगेगी और आप की कैलोरी की मात्रा भी कम रहेगी और वजन बढ़ने का खतरा भी कम रहेगा। अधिक प्रोटीन वाले भोजन का सेवन करने से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन घ्रेलिन का स्तर कम हो जाता है। यह आपके भोजन को नियंत्रण में रखता है। इस प्रकार से आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
यदि लड़कियाँ प्रतिदिन सुबह के समय योग का अभ्यास करती है। तो उनका वजन अधिक तेजी से कम होगा। योग करने से वजन कम होता है । और कैलोरी भी कम होता है। योग आपके चिंता और तनाव के स्तर को भी कम करता है। यदि आप योग करते है, तो आपके अधिक भोजन को करने की मात्रा को कम करता है। आपके शरीर को स्वास्थ्य भी बनाये रखता है।
लड़कियों को रुक – रुक कर भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से उनके शरीर में वसा की मात्रा कम होने लगती है और उनका वजन कम होने लगता हैं। भोजन को रुक – रुक करने से लड़कियों को कम कैलोरी का सेवन करने में मदद करता है। जब आप अपने भोजन को कुछ समय के लिए सीमित कर देते तो यह भी वजन को कम करने में मदद करता है। यदि लड़कियाँ सप्ताह में 2 दिन का उपवास करेंगी तो उनका वजन तेजी से कम होगा।
स्वस्थ्य और कम कैलोरी स्नैक्स के सेवन से लड़कियों का वजन कम होता है और उनको बार – बार भूख लगने की समस्या भी नहीं होती है । यदि आप प्रोटीन से युक्त स्नैक्स का सेवन करेंगे तो यह आपके भूख के स्तर को कम कर देता है। लो कैलोरी स्नैक्स में आप नट्स, ट्रेल मिक्स या वेजिटेबल स्टिक ले सकते हैं।
लड़कियों को वजन कम करने अच्छे परिणाम के लिए प्रतिदिन कम से कम 20 – 40 मिनट कार्डियो करें। और सप्ताह में 150 – 300 मिनट करने की कोशिश करें। ऐरोबिक व्यायाम जिसे हम कार्डियो के नाम से जानते हैं। अध्ययन से पता चला है की अधिक कार्डियो करने से यह ह्दय गति को तेज और अधिक मात्रा में कैलोरी को कम करता है। इसलिए वजन कम करने में इसका बहुत अधिक महत्वपूर्ण योगदान है।
हमने इस लेख में Weight Loss Tips in Hindi for Girl at Home घर पर लड़कियों के लिए वजन घटाने के टिप्स हिंदी में के बारे में विस्तार से बताया है। इन सभी टिप्स को लड़कियाँ अपना वजन घर पर ही कम कर सकती हैं। यदि हमारे saptahikpatrika.com के टीम द्वारा लिखा गया यह लेख आपकी जरा सी हेल्प करे, तो कृपया करके हमारे saptahikpatrika.com जरुर फॉलो करें और अपने राय को हमारे साथ साझा करें।
Introduction Passing a forex prop firm evaluation is a major milestone for traders aiming to…
Standing in the haircare aisle at a department store, your eyes come across stunning bottles…
Who says quality skincare means emptying your wallet? Thanks to Vitamin C, you can enjoy…
Series Overview In January 2025, the Ireland Women’s cricket crew visited India for his or…
Head-to-Head Overview India Women vs Sri Lanka Women have confronted off 33 instances in One-Day…
Introduction: A Growing Rivalry in Women’s Cricket In the dynamic worldwide of women's cricket, India…
This website uses cookies.